हिमालय प्रहरी

लव मैरिज के 6 महीने बाद ही भर गया ‘प्यार का घड़ा’, पत्नी बनी प्रेमिका से ऊबा पति, कार में दिया मौत का गिफ्ट

खबर शेयर करें -

नीमकाथाना. तीन दिन पहले भराला मोड़ के पास सड़क किनारे पड़े मिले महिला बैंककर्मी शिखा अग्रवाल के शव की घटना पर से पुलिस ने 48 घंटे में पर्दा उठा दिया। महिला की हत्या रविवार रात को उसके ही पति पंकज बत्रा ने गला दबाकर की थी। आरोपी ने शव को सूनसान जगह देखकर सड़क किनारे डाल दिया और वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए हत्यारे पति पंकज को बुधवार सुबह पाटन इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पति ने स्वयं ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस उप अधीक्षक अनुज डाल ने बताया कि सोमवार को शिखा अग्रवाल का शव भराला मोड़ के पास मिला था। इधर, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने मामले को गंभीरता से देखते हुए टीम का गठन किया। सीकर की मोबाइल फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का मुआयना करवाया गया तथा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
घरेलू झगड़े को लेकर दोनों रह रहे थे अलग
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चार दिसंबर 2023 को शिखा व पंकज की शादी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद ही घरेलू बातों को लेकर दोनों में अनबन होने लगी। सात फरवरी 2024 को आरोपी पति के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ। इससे बार शिखा अपने पिता के घर खेतड़ी मोड़ जाकर रहने लग गई थी। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि झगड़े का मूल कारण क्या था। मई 2024 से दोनों की वापस फोन पर बात करने लगी। फिर दोनों फिर एक दूसरे से मिलने भी लगे।
इस तरह की वारदात
16 जून 2024 को पंकज बत्रा ने पत्नी शिखा को मिलने के बहाने से नेहरू पार्क बुलाया जहां दोनों ने बातचीत की। इसके बाद आरोपी पंकज पत्नी शिखा को घुमाने के बहाने से गाड़ी में बैठाकर जीर की चौकी की तरफ ले गया। सूनसान जगह पर गाड़ी रोककर आरोपी ने शिखा को बातों में लगाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी शव को गाड़ी से नीचे उतारकर रोड के साइड में गड्ढे में धकेल कर फरार हो गया।
मृतका व आरोपी पति दोनों बैंककर्मी
खेतड़ी मोड़ निवासी मृतका शिखा व विजय नगर अलवर हाल निवासी मोदी बाग के पीछे निवासी आरोपी पति पंकज दोनों नीमकाथाना बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कार्यरत थे। यहीं से दोनों की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच इतना प्यार हो गया कि पंकज ने शिखा को अपना हमसफर बना लिया, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग-अलग रहने लग गए। आरोपी पति ने मृतका शिखा को फिर प्यार के भरोसे में लिया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। घटना में अन्य ओर कोई लिप्त तो नहीं है इसको लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
हर एंगल से की जांच
घटना संदिग्ध प्रतीत होने से टीम ने आरोपी पति पंकज से विभिन्न मनोवैज्ञानिक तरीकों से घटना के बारे में पूछताछ की। उसकी पारिवारिक, सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी जुटाई। मृतका के पीहर पक्ष से मृतका शिखा व उसके पति पंकज बत्रा के आपसी संबंधों के बारे में जानकारी ली गई।
Exit mobile version