हिमालय प्रहरी

पुलिस ने किए दो शराब तस्कर गिरफ्तार 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन किया सीज

खबर शेयर करें -

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री पी रेणुका देवी के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी और सीओ अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन (छोटा हाथी) से 15 पेटी अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाते हुए सुमित और रोहित को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।
यह भी पढ़े 👉 युवक को सोशल मीडिया में अनजान युवती से दोस्ती करना पड़ा महंगा, लूट गई बाइक
वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जाती है। बताया जाता है कि यह शराब स्थानीय एक ठेके से ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक ठेके का सेल्समैन भी शामिल है।

Exit mobile version