हिमालय प्रहरी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने दी शुभकामनाएं, शिवम द्विवेदी बोले— ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर महाशक्ति बन रहा भारत’

खबर शेयर करें -
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शिवम द्विवेदी ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल, दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और वैश्विक पटल पर एक मजबूत महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।
अंत्योदय का संकल्प साकार करने और यूपी के चौमुखी विकास के लिए जताया आभार
बयान को विस्तार देते हुए शिवम द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाकर अंत्योदय के सपने को सच किया है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण करने का श्रेय उनकी नीतियों को जाता है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश वासियों का यह परम सौभाग्य है कि पीएम मोदी काशी से सांसद के रूप में संसद में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिससे प्रदेश में विकास और विकास योजनाओं को एक नई गति मिली है।
Exit mobile version