
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के बैनर तले ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आर आर इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे कॉलेज परिसर में समिति की ओर से विभिन्न पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव और कॉलेज के प्रबंधक कीर्ति सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर इस पुनीत अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश देते हुए रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट कुमुदनी देवी, समाजसेविका निरमा देवी, महिला जिला अध्यक्ष सरोज सिंघल, महामंत्री ज्योति बघेल, दिवाकर मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, रेशमा गुप्ता, नीतू गुप्ता, नीलम गुप्ता, विनीत पाण्डेय, पूर्णिमा सिंह, अनीता अवस्थी, शशि वर्मा, शशि श्रीवास्तव, आरती द्विवेदी, सुमन सिंह, उमा मिश्रा, रानी अग्निहोत्री, अनीता मिश्रा, वीना त्रिपाठी, शोभना सिंह, आशा बाजपेई, सरिता अग्रवाल, शैलेन्द्री पाल तथा वन दरोगा हरिनाम सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें