हिमालय प्रहरी

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति बुधवार को जिला कारागार में करेगी पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजन

खबर शेयर करें -

हरदोई। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने और आमजन में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की ओर से बुधवार को जिला कारागार में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा यह सराहनीय पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत की जा रही है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार दोपहर 1:30 बजे जिला कारागार परिसर में किया जाएगा, जहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से समाज को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जाएगा।

Exit mobile version