हिमालय प्रहरी

प्रेमिका का बदला! ब्रेकअप किया तो फंसाने के लिए खुद सहेली पर डाला तेजाब, फिर…

खबर शेयर करें -

आगरा में ब्रेकअप के बाद एक प्रेमिका के खौफनाक बदले का मामला सामने आया है. प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी को सबक सिखाने के लिए पहले अपनी एक सहेली के ऊपर तेजाब फेका और फिर प्रेमी का नाम लेकर शोर मचा दिया.

सूचना मिलने पर पुलिस आई, लेकिन घटनाक्रम में शक होने की वजह से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जब इस लड़की से पूछताछ की तो मामला खुल का सामने आ गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की को अरेस्ट कर लिया है.

इस लड़की ने स्वीकार किया है कि उसने अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है. मामला आगरा में शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ठेरई का है. इस गांव की रहने वाली एक लड़की का एक लड़के से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बाद में लड़के के घर वालों ने उसकी कहीं और शादी तय कर दी तो उसने इस लड़की से ब्रेकअप कर लिया. इस बात से नाराज होकर एक बार तो इस लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया.

हालांकि जांच के दौरान यह मामला झूठा निकला तो लड़की ने एसिड केस में फंसाकर सबक सिखाने की ठानी. इसी साजिश के क्रम में आरोपी लड़की ने 13 दिसंबर को बहाने से अपनी सहेली को बुलाया और डॉक्यूमेंट फोटोस्टेट कराने की बात कहर कर उसे एक अंधेरे कमरे में ले गई. जहां उसने उसकी पीठ पर तेजाब डाल दिया था. इससे उसकी सहेली चींखने लगी तो आरोपी लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी का नाम लेकर शोर मचा दिया.

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनाक्रम सुनकर ही मामला संदिग्ध लगा. दरअसल लड़की के ऊपर यदि दूर से तेजाब फेंका जाता तो खुद आरोपी लड़की के ऊपर भी छींटे आते, लेकिन तेजाब बहुत छोटे एरिया पर गिरा था. इस संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़की के साथ सख्ती की. इसके बाद आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली. पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि उसने डेयरी संचालक लक्ष्मीकांत उर्फ भोला से तेजाब लिया था. पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मीकांत को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Exit mobile version