हिमालय प्रहरी

दुःखद, बागेश्वर के कपकोट के सुमगढ़ में मकान के ऊपर मलवा गिरा, पति-पत्नी व बच्चे की मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। कपकोट तहसील के सुमगढ़ गांव में बारिश के चलते हुए भूस्खलन में एक मकान मलवे में दब गया। जिस कारण मकान में रहने वाले दंपति व उनके बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
यह भी पढ़े: ईसाई बताकर पहले क्रिश्चियन युवती से शादी की, बेटी होने पर की दूसरी शादी, जानें कैसे खुली पूरी पोल
रविवार की प्रात से ही पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे जगह-जगह भूस्खलन की सूचनाएं आ रही है। इधर रविवार तड़के तीन बजे कपकोट ब्लॉक के सुमगढ़ गांव के इटावन तोक में भूस्खलन के कारण एक मकान मलबे के नीचे दब गया। और मकान में सो रहे गोविंद सिंह पांडा उनकी पत्नी खष्टी देवी और आठ साल के पुत्र हिमांशु मकान के अंदर ही दब गए। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन व चिकित्सकों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। प्रशासन ने मलबे में दबे शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version