हिमालय प्रहरी

साहब! मेरी शादी करा दीजिए, प्रेमी ने दिया धोखा तो थाने पहुंची प्रेमिका

खबर शेयर करें -

आजमगढ़ जिले से Love Affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आजमगढ़ जिले में एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका से शादी करने से इनकार किए जाने के बाद नाराज प्रेमिका थाने पहुंच गई।

थाने पहुंचकर उसने पुलिस से शिकायत करते हुए प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग की। प्रेमिका की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों की परिजनों को बुलाया उसके बाद आने में देर तक पंचायत चली और अंत में दोनों की शादी करा दी गई।

साल भर से कर रहा था प्यार

दरअसल, आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपने ननिहाल में रहती है। बताया जा रहा है कि ननिहाल में रहने के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई और उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों का प्यार करीब एक साल तक चला और परिवार को इस के बारे में भनत तक नहीं लगी। जब दोनों के परिवार को इस के बारे में जानकारी हुई तो उन्हें मिलने से रोका जाने लगा। ऐसे में दोनों मोबाइल पर बातचीत करते रहे और बीच-बीच में दोनों परिजनों के चोरी-छिपे मुलाकात भी करते थे।

प्रेमी ने शादी से कर दिया इनकार

मंगलवार को थाने पहुंची प्रेमिका ने आरोप लगाया कि उसका प्रेमी साल भर तक उसके साथ रहा और दोनों के बीच संबंध भी स्थापित हुए। प्रेमी द्वारा शादी करने का वादा किया गया था लेकिन अब प्रेमी शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रेमिका द्वारा शिकायत के बाद पुलिस द्वारा प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों को थाने बुलाया गया। थाने में पहुंचने के बाद दोनों के परिजन काफी नाराज दिखे। वहीं प्रेमिका द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात भी कही। उसके बाद काफी देर तक पंचायत चली और अंत में दोनों तरफ के लोग शादी करने के लिए तैयार हो गए। उसके बाद तहसील परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी प्रेमिका और उनके परिजन पहुंचे जहां दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। शादी के बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराने के बाद दोनों पक्ष के लोग वापस लौट गए। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों बालिग है और शादी करना चाहते थे ऐसे में दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी कर लिया।

Exit mobile version