हिमालय प्रहरी

पति का गला काटकर बेटे के पास रख दी लाश, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

खबर शेयर करें -

बिहार के बक्सर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला काटकर क़त्ल कर दिया। तत्पश्चात, सो रहे बेटे के पास लाश रख दी।

वारदात को अंजाम देने के पश्चात् उसने पुलिस को फोन करके बताया कि पति का क़त्ल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो क्षेत्र के लोग हैरान रह गए।

गौरतलब है कि शैलेष नाम का व्यक्ति परिवार के साथ बक्सर के सिकरौल थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में रहता था। परिवार में पत्नी और एक बेटा था। सभी हंसी-खुशी रहते थे। लेकिन, शैलेश अपनी पत्नी के खूंखार इरादों से अंजान था। 20 अप्रैल की रात शैलेश अपने बेटे के साथ सो रहा था। तभी उसका गला रेत कर क़त्ल कर दिया गया। फिर शातिर महिला ने पुलिस को खबर दी कि किसी ने पति का क़त्ल कर दिया। उसने रोते-बिलखते हुए पुलिस से कहा कि जल्द से जल्द उसके पति के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।

महिला के आंसुओं को देखकर पहले तो पुलिस भी धोखा खा गई। लेकिन, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, शातिर महिला पुलिस के शक के घेरे में आती गई। डुमराव डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने तहकीकात की तथा सभी बिंदुओं को बारीकी से खंगालना आरम्भ किया। इसके चलते पुलिस ने जब महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। इस सिलसिले में बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार का कहना है कि हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को शैलेश की पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दोनों ने पहले उसका गला काटा फिर बेटे के साथ ही सुला दिया। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version