छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में मामूली सी बात को लेकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
पहले तो किसी को पता नहीं चला की महिला की हत्या हुई है। लेकिन जब मायके पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार के वक्त गले में चोंट देखी तो पता चला कि पति ने पत्नी को जान से मार दिया। इसके बाद इसकी सूचना मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को क्या बताया…
पुलिस की माने तो तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम साल्हेकापा में महिला की हत्या 25 जून को हुई थी। जिसके बाद सूचना मिलने पर मर्ग इंटीमेशन कायम किया गया है। इस मामले को लेकर स.उ.नि. एस आर राजपूत ने बताया कि, मृतिका कांति निषाद की मृत्यु के बाद उसके परिजन श्मशान घाट शव को ले गए थे। जहां मायके पक्ष के उपस्थित रिश्तेदारों ने देखा कि, कांति के गले में चोट के निशान हैं। जिसके बाद परिजनों को शक हुआ तो उसी वक्त अंतिम संस्कार को रुकवा कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मृतिका के भाई परस निषाद, पुरूषोत्तम निषाद और भाभी कुशुम निषाद ने पुलिस को बताया कि, महिला के पति विरेन्द्र निषाद को शराब पीने के लिये मना करती थी। जिससे विरेन्द्र अपने पत्नि से नाराज रहता था। इसी कारण विरेन्द्र ने कांति की गला घोंट कर हत्या कर दी।
आरोपी पति ने कबूल किया गुनाह…
इस घटना को लेकर जब पुलिस ने विरेन्द्र से पूछताछ की तो पता चला कि, मुझे शराब पीने से मना करती थी। इसलिये रात में आपस में झगडा हुआ और मैं उसे गला घोंट कर मार दिया हूं! जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया कि पति ने पत्नी की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध को दर्ज किया और आगे की जांच करना शुरू कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें