एसएसपी उधम सिंह नगर का एक्शन: 9 निरीक्षकों के तबादले, 3 कोतवाली प्रभारियों से चार्ज वापस
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्र ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही, तीन निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड किसान संकट: बेटी की शादी सिर पर, धान न बिकने पर हताश किसान ने ढेर में लगाई आग
👮♂️ निरीक्षकों के प्रमुख तबादले
| अधिकारी का नाम | नई तैनाती/जिम्मेदारी | पुरानी तैनाती/जिम्मेदारी |
| प्रकाश सिंह दानू | कोतवाली प्रभारी किच्छा | पीआरओ एसएसपी, पुलिस कार्यालय |
| धीरेन्द्र कुमार | पीआरओ, पुलिस कार्यालय | कोतवाली प्रभारी किच्छा |
| प्रवीन कोश्यारी | पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर | कोतवाली प्रभारी बाजपुर (चार्ज वापस) |
| नरेश चौहान | कोतवाली प्रभारी बाजपुर | कोतवाली प्रभारी सितारगंज |
| सुंदरम शर्मा | प्रभारी निरीक्षक सितारगंज | साइबर सेल प्रभारी |
| मनोहर दसौनी | प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय | कोतवाली प्रभारी खटीमा (चार्ज वापस) |
| विजेंद्र शाह | कोतवाल खटीमा | पुलिस लाइन, रुद्रपुर |
| संजय पाठक | कोतवाली प्रभारी गदरपुर | एसओजी प्रभारी |
| जसवीर चौहान | एसओजी प्रभारी, उधम सिंह नगर | कोतवाली प्रभारी गदरपुर |
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

