
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष कुमुदनी देवी ने संगठन का विस्तार करते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नवगठित कार्यकारिणी में हरदोई जिले की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय व प्रभावशाली महिलाओं को प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष पदों पर प्रमुख चेहरे
जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार, प्रदेश महामंत्री पद पर आर.आर. इंटर कॉलेज एवं बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका व वरिष्ठ भाजपा नेत्री कीर्ति सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक प्रेमावती वर्मा को मनोनीत किया गया है।
वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रीना गुप्ता, शिक्षिका व समाजसेवी सीमा सिंह तथा कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी को दी गई है। इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर मंजूषा सिंह को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश मंत्री, मीडिया प्रभारी व सदस्यों की घोषणा
संगठन में प्रदेश मंत्री के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रकिरण अग्रवाल, शोभना सिंह, वार्ड सदस्य व समाजसेवी प्रतीक्षा प्रियम मिश्रा, सरिता अग्रवाल, बिंदु सिंह, शिक्षिका गीतिका चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री नीतू चंद्रा (एडवोकेट), भाजपा नगर मंत्री प्रियंका सिंह और समाजसेवी नेहा श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। वहीं, पूजा गुप्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश सदस्यों के रूप में ब्रह्माकुमारी मालती दीदी व कल्पना दीदी, शशि सिंह, असिता सिंह, इंजीनियर पूर्णिमा दीक्षित, सुधा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता मिश्रा, बिंदिया गुप्ता, मधुबाला गुप्ता, साधना मिश्रा, उर्मिला श्रीवास्तव, निधि सिंह, गीता सिंह, रूपल मिश्रा, अधिवक्ता वर्षा सिंह, भाजपा नेत्री आरती गुप्ता तथा भाजपा नगर मंत्री सुषमा गुप्ता को शामिल किया गया है।
समिति की प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाओं के संगठन से जुड़ने से जन कल्याणकारी गतिविधियों और सामाजिक उत्थान के कार्यों को नई दिशा व मजबूती मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें