देहरादून: विधानसभा चुनाव की गतिविधियों पर विशेष नजर बनाते हुए स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार देर शाम हरिद्वार जनपद में कई स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान 4 करोड़ से ज्यादा पुरानी करेंसी बरामद की गई है. एसटीएफ ने मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.
हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अवैध तरीके से चुनावी माहौल को बिगाड़ने, इनकम टैक्स चोरी, ब्लैक मनी और हवाला चैनल जैसे मामलों के परिपेक्ष में एसटीएफ हिरासत में लिए लोगों से पड़ताल कर रही है. इतना ही नहीं इस मामले में एसटीएफ द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को भी सूचित किया जा रहा है.
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक अभी प्रारंभिक जांच पड़ताल और पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया छापेमारी में 4 करोड़ से अधिक की पुरानी करेंसी बरामद हुई है. जिसमें 1000 और 500 के नोट बरामद किए गए हैं. ये रुपए कहां से आए और इसका किससे संबंध है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें