मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक सनकी आशिके के वारदात की घटना सामने आई है। जहां एक सनकी आशिक ने फेयरवेल पार्टी के दौरान 12वीं कक्षा की छात्रा पर दिनदहाड़े गोली चला दी, जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी तभी कुछ ही देर बाद महूगड़ा रेलवे फाटक के पास इस सनकी आशिक की खून से लथपथ लाश मिली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने डेड बॉडी और सुसाइड नोट को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है, माना जा रहा है कि उसने सुसाइड किया है।
छात्रा के ऊपर खुलेआम दिनदहाड़े गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि दिनदहाड़े स्कूल में छात्रा पर गोली चलाने के बाद छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों के बाहर ऐसे कई मजनू छात्राओं को ताकते नजर आते हैं, पुलिस की अगर ऐसे आशिकों को सबक सिखाना चालू कर दे तो शायद ऐसी घटना आगे दोबारा देखने को न मिले।
ऐसी घटनाओं के चलते छात्राओं में डर का माहौल रहता है और वे बाहर पढ़ाई करने जाने से भी डरती है। फिलहाल गुना की इस घटना से छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।
यहां जानें पूरी घटना
मध्य प्रदेश के गुना में एक युवक ने पहले स्कूल में घुसकर 12वीं की छात्रा पर गोली चला दी, और रात करीब 9:00 बजे वह रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला गुना में रविवार दोपहर का है जहां नजूल कॉलोनी स्थित डीएनडी कान्वेंट स्कूल में 12वीं के स्टूडेंटस की फेयरवेल पार्टी चल रही थी। तभी राहुल कुशवाहा नामक एक युवक स्कूल में आया उसने 12वीं की छात्रा वर्षा सेन को बाहर बुलाने के लिए लड़के को भेजा। लड़की जैसे ही बाहर देखने आई तो वह उससे बात नहीं करना चाहती थी। लड़की पर बात करने का दबाव और नहीं मानने पर गुस्साए राहुल ने स्कूल के अंदर घुस कर कट्टे से लड़की पर गोली चला दी यह घटना दोपहर करीब 3:00 बजे की है। गोली छात्रा के पास से होकर गुजर गई है। हाथ में छर्रे लगने से छात्रा घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस के मुताबिक सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि रात्रि करीब 9:00 बजे छात्रा पर गोली चलाने वाला आरोपी राहुल कुशवाह शहर से करीब 10 से 11 किलोमीटर दूर महूगढ़ा में रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। अब यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस जांच से तथ्यों के आधार पर, सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, सुसाइड नोट, उसके दोस्तों के बयान, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तय हो पाएगा कि बाकई इस मनचले आशिक ने सुसाइड किया है या मौत की वजह कुछ और है।
इधर छात्रा वर्षा सेन (19 वर्षीय) ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रा ने आरोपी के जेब में रखा कट्टा देख लिया जिसे देखकर वह घबरा गई और अंदर की तरफ भागी। लेकिन पीछे से भागते हुए राहुल ने उस पर कट्टा से फायर किया हालांकि गोली बचकर पास से निकल गई। लेकिन उसके छर्रे हाथ में लग गए। यह देखकर आसपास अफरा तफरी मच गई। राहुल वहीं कट्टर छोड़कर फरार हो गया।
फिलहाल इतनी कहानी उजागर हो गई है अब सिर्फ राहुल की मौत के कारण का खुलासा होना बाकी है, मामला दो थानों का है, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है, वहीं डेड बॉडी कैंट थाना क्षेत्र में मिली है दोनों ही थानों की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है जल्द ही तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले का पूरा खुलासा होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें