हिमालय प्रहरी

अचानक कचहरी परिसर में घुसे गुलदार ने कई लोगों और पुलिस कर्मियों पर किया हमला ,देखे आदमखोर गुलदार का वीडियो

खबर शेयर करें -

गाजियाबाद। दिन प्रतिदिन जंगलों में मानव जाति द्वारा किए जा रहे खलल से परेशान जंगली जानवरों ने आबादी की ओर अपना रुख करना शुरू कर दिया है ताजा मामला यू पी के गाजियाबाद काहे जहां कचहरी परिसर में अचानक घुस आए एक गुलदार ने परिसर में मौजूद कई लोगों के साथ-साथ कई पुलिस कर्मियों को भी घायल कर दिया। गुलदार के हमले से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया अचानक कचहरी परिसर में आए गुलदार से जबरदस्त हड़कंप मच गया सूचना के बाद पहुची  वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को रेस्क्यू करने के काफी प्रयास किये परन्तु गुलदार सभी की नजर से ओझल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमेशा रोज की तरह गाजियाबाद की कचहरी में लोग आप अपने कार्य में लगे हुए थे ,जंगल से सटे कचहरी क्षेत्र में अचानक गुलदार की दस्तक से हड़कम्प मच गया जब तक लोग कुछ समझ पाते गुलदार ने वहां पर मौजूद कचहरी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया मोके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने डंडे से हाँक कर गुलदार को भगाना चाहा परंतु गुलदार ने उनको भी घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने गुलदार को रेस्क्यू करने का भरसक प्रयास किया परंतु कई घंटो बाद भी वन कर्मियों की पकड़ में गुलदार नहीं आया रिहायशी क्षेत्र  में गुलदार की दस्तक से घबराए लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से अति शीघ्र आदमखोर गुलदार को पकड़ने की मांग की है वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द ही  पिंजरा लगाया जाएगा फ़िलहाल रिहायशी क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से जबरदस्त दहशत बनी हुई है।
Exit mobile version