
मेदिनीपुर ज़िले में समुद्र तट पर एक युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जब लोगों ने लाश वहां पड़ी देखी तो फौरन पुलिस को इत्तिला दी.
तट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की की लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. लाश की हालत देखकर साफ पता चल रहा था कि लड़की के साथ कोई अनहोनी हुई थी.
यह मामला सोमवार की सुबह का है. जब मंदारमणि और चांदीपुर के बीच जलदा इलाके में स्थानीय लोगों ने समुद्र के किनारे पर एक लड़की की लाश पड़ी देखी, जो अर्धनग्न थी. उसके शरीर पर केवल अंडरवियर थे. लोग इस हाल में लड़की की लाश देखकर सहम गए. किसी ने फौरन इस बात की पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मंदारमणि तटीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की जांच पड़ताल करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि लड़की की अर्धनग्न लाश समुद्र के किनारे एक पत्थर पर पड़ी थी. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले पत्थर पर पड़ी लाश देखी. फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक लड़की के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था और कोई कपड़े नहीं थे.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक लड़की कौन है? ये वहां कोई नहीं जानता. क्योंकि वो लड़की उस इलाके की रहने वाली नहीं है. किसी ने बाहर उसे मार डाला और फिर उसकी लाश को वहां छोड़कर चला गया.
लोकल पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती का शव अर्धनग्न था. उसकी लाश के पास से अभी तक कोई पहचान पत्र आदि भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस हर हाल में उस मृतक युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें