हिमालय प्रहरी

दूल्हे को कार में बैठाकर झाड़ियों के पीछे गई दुल्हन, वहां पहले से ही मौजूद था कोई और..

खबर शेयर करें -

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दूल्हे के साथ कुछ ऐसी घटना हो गई, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दूल्हा, विवाह के बाद मायके से दुल्हन को विदा कराकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में दुल्हन ने कार रुकवाई और खुद उतरकर झाड़ियां के पीछे चली गई। कुछ देर तक दूल्हे ने प्रतीक्षा की, मगर जब काफी देर हो गई तो दूल्हा भी उसके पीछे गया। लेकिन, झाड़ियों के पीछे का मंजर देखकर दूल्हा बदहवास हो गया। दुल्हन नदारद थी।

दूल्हे ने दुल्हन की काफी खोजबीन की, मगर दुल्हन का कहीं कुछ पता नहीं चला। खेतों में काम रहे लोगों ने उसे बताया कि दुल्हन एक युवक की मोटरसाइकिल पर बैठ कर गई है। हकीकत पता चलने पर बारातियों ने इसकी सूचना दुल्हन के परिजनों को दी। बगैर दुल्हन के बारात वापस लौट गई। मायके वाले बेटी की तलाश में लगे हुए हैं।

प्रयागराज जिले मऊआइमा के अंतरत आने वाले एक गांव में प्रतापगढ़ क्षेत्र से बारात आई थी। विवाह के बाद सोमवार को दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी। मऊआइमा सीमा से सटे गांव सुनसान जगह दुल्हन ने टॉयलेट जाने के बहाने कार रुकवाई। जिसके बाद वह सड़क के नीचे उतरकर झाड़ियों में गई।

बहुत देर तक न लौटने पर जब दूल्हा वहां गया, तो उधर कोई नहीं था। जानकारी होने पर घर वाले और बाराती उसे इधर-उधर खोजने लगे। इस बीच खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि एक युवक बाइक लेकर कई घंटे से चकरोड के पास खड़ा था। लाल साड़ी पहने एक युवती आई, उसके साथ बैठकर चली गई। माजरा समझने के बाद वधू पक्ष को सूचना दी गई। दोनों पक्ष अब दुल्हन को तलाश करने में लगे हुए हैं।

Exit mobile version