
सीकर जिले के धोद थाना इलाके के नेतडवास से नगवा जाने वाले रास्ते पर एक खेत में युवक का शव लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर धोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक युवक के शव को अस्पताल पहुंचाया. जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण धोद थाने पहुंचे और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है.
मृतक युवक के दादा मंगलाराम ने 22 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसका पोता मनोज कुमार पुत्र प्रेमाराम 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ था. 9 अगस्त की सुबह मनोज के पास 10 बजे के करीब उसके पास धोद निवासी युवति का फोन आया जिसमें करणी स्कूल के मालिक करणी सिंह में बात करते हुए कहा कि आप स्कूल में आओ कोई पर्सनल काम है. जिस पर मनोज घर से चला गया उसके बाद से परिवार की मनोज से कोई बातचीत नहीं हुई. वही 10 अगस्त को मनोज के परिवार ने धोद थाने में मनोज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पहुंचे. लेकिन दूध पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज नहीं की और परिवार को वापस भेज दिया. आज सुबह नेतडवास से नागवा जाने वाले रास्ते पर एक खेत में मनोज की बॉडी मिलने की सूचना मिली. परिजनों ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए लिखा कि यदि मनोज ने आत्महत्या की है तो उसके जिम्मेदार स्कूल मलिक करणी सिंह, फोन करने वाली युवति और उसका भाई ही जिम्मेदार है. जिनको गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए.
धोद थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि इलाके में नेत्रवा से नगवा की तरफ जाने वाले रास्ते पर मनियारो के खेत में युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त बौद्ध निवासी मनोज कुमार पुत्र प्रेमाराम 22 वर्ष के रूप में की गई. किसी नाटक के बाद सबको लोसल की सीएससी में लाया गया जहां परीक्षकों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टपार्टम करवाने व नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
मामले में जांच अधिकारी सीओ ग्रामीण नरेंद्र कुमार का कहना है कि आज सुबह दो दिल के के नेतड़वास से नागवा जाने वाले रास्ते पर युवक का शव लटका होने की सूचना मिली. जिस पर धोद थानाधिकारी मौके पर पहुंची. शव की पहचान धोद निवासी मनोज के रूप में हुई. शव को उतरवाकर लोसल की सीएचसी में भिजवाया गया है फिलहाल पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मृतक युवक के खिलाफ 2 दिन पहले युवती ने छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला भी दर्ज करवाया था. फिलहाल मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें