हिमालय प्रहरी

प्रेमिका के सितम से पत्नी की जिंदगी पर लगा ग्रहण, जबरन रह रही घर में; विरोध करने पर तीसरे मंजिल से फेंका

खबर शेयर करें -

प्रतापगढ : भरोखन गांव की गीता के लिए उसके पति की प्रेमिका मुसीबत बन गई है। वह जबरन घर में घुसकर सौतन की तरह रह रही है। विरोध करने पर वह इस कदर खफा हुई कि गीता को घर की तीसरी मंजिल से गिरा दिया।

इससे गीता की कई हड्डियां टूट गईं। वह अस्पताल में कराह रही है। भगवान से जिंदगी बचाने की भीख मांग रही है।

यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, पट्टी कोतवाली में दर्ज केस की सच्ची कहानी है। चमेला देवी भरोखन गांव की है। वह अपनी बहू गीता की हालत देख खून के आंसू रो रही हैं। उन्होंने कंधई की काजल नामक युवती के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कराया।

युवती बना रही जबरन विवाद का दबाव

बताया कि उक्त युवती उसके विवाहित पुत्र विवेक पर जबरन विवाह का दबाव बना रही है। उसके पिता ने उसकी हरकत से परेशान होकर विवेक पर केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया था। घर वालों ने समझा कि अब काजल व विवेक में दूरी हो जाएगी, पर ऐसा न हुआ।

जब विवेक जेल से साल भर के बाद बाहर आया तो दोनों में फोन पर बात होने लगी। यही नहीं युवती फिर उसके घर पहुंच गई। अबकी तो उसने सारी हदें पार कर दीं। उनके घर में प्रवेश कर गई।

तीसरी मंजिल से धक्का दिया

गुरुवार की शाम विवेक की पत्नी गीत देवी व स्वजन से तीसरी मंजिल पर तकरार होने लगी। आरोप है कि उक्त युवती ने गीता को वहां से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अब गीता सौतन रूपी युवती के कहर से पहले एसआरएन प्रयागराज ले जाई गई। वहां से शनिवार को जौनपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाई गई है। उसकी हालत खराब होती जा रही है।

Exit mobile version