यूपी के आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित में धांधूपुरा इलाके में दोस्तों की शर्त ने एक युवक की जान ले ली. दोस्तों ने युवक से बेमियाद शराब पीने की शर्त लगाई थी.ज्यादा शराब पीने की वजह से युवक की तबीयत बिगड़ गई. वहीं, दोस्त मदद करने की जगह उसकी जेब में रखी नगदी लेकर फरार हो गए. अब पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामलें में आरोपी दोस्तों को जेल भेज दिया है.
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित धांधूपुरा में बीते दिनों एक युवक दोस्तों की अतरंगी शर्त की बलि चढ़ गया. दरअसल धांधूपुरा निवासी जय सिंह 8 जनवरी को घर से अपने ई-रिक्शा की किश्त जमा करने 60 हजार रुपए लेकर निकला था. रास्ते में दोस्त केशव और भोला मिल गया. सभी ने बैठकर शराब पी. मृतक के भाई डौकी निवासी सुखवीर सिंह के अनुसार, केशव और भोला ने जय से 3 क्वार्टर पीने की शर्त लगाई थी.वहीं, शर्त पूरी करने पर शराब का भुगतान हारने वाले दोस्तों को करना था. इसके बाद जय सिंह शर्त के अनुरूप लगतार 3 क्वार्टर शराब पीता चला गया. फिर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. दोस्त जय सिंह को बदहवाश हालत में छोड़कर भाग गए. साथ ही उसकी जेब में रखे किश्त के 60 हजार रुपए भी ले गए. मौके से जाते राहगीर ने जय सिंह को बेहोशी की हालत में देखकर परिजनों को सूचित किया. इसके बाद जय सिंह के भाई सुखवीर उसे पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जय सिंह को मृत घोषित कर दिया. मृतक जय सिंह के भाई सुखवीर की तहरीर पर थाना तजगंज पुलिस नें गैरइरादतन हत्या की धाराओं में नामजद भोला और केशव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.
आरोपी पहुंचे जेल
इस मामलें में थाना ताजगंज प्रभारी बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं. दोनों के खिलाफ परिजनों की शिकायत के आधार पर धारा 306 (गैरइरादतन हत्या) में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. पूछताछ में आरोपी केशव ने बताया कि जय सिंह शर्त के मुताबिक, 3 क्वार्टर शराब लगातार पी गया था. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. हमने जय सिंह की जेब में रखे 60 हजार भी निकाल लिए थे.जिसका हमने हिस्साबांट कर लिया था.पुलिस ने मौके पर पड़े शराब के खाली क्वार्टर और मृतक की जेब से निकाली गई नगदी भी बरामद कर ली है. हालांकि मृतक का परिवार शराब में जहर देने की आशंका जता रहा था. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पोस्टमार्टम के साथ विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी की जायेगी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें