हिमालय प्रहरी

ससुर का रोकना नागवार गुजरा, गुस्साई बहू ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -

सतना जिले में 70 साल के बुजुर्ग के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. बुजुर्ग का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बड़ी बहू ने ही कर दिया. मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों का है. पुलिस ने आरोपी बहू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

सतना जिले के रघुनाथपुर गांव में बीते दिनों बुजुर्ग रामबली सिंह का शव खेत में मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर तफ्तीश शुरू कर दी थी. पीएम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत की वजह गला घोंटना सामने आया था. शक के आधार पर पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की और 1 हफ्ते के भीतर इस हत्या की गुत्थी से पर्दा उठ गया. इसमें कातिल कोई और नहीं बल्कि बड़ी बहू निकली जिसने एक युवक के साथ मिलकर ससुर को मौत के घाट उतार दिया.

जब ससुर को पता चला बहू का प्रेम प्रसंग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बहू गुड्डन की उम्र 50 साल है. उसका गांव के ही रहने वाले 40 साल के लाल प्रताप से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात का पता जैसे ही राम बली को चला तो उसने इस पर एतराज जताया. बहू को ससुर का ये एतराज नागवार गुजरा. ससुर और बहू के बीच संपत्ति का विवाद भी चल रहा था. ऐसे में बहु गुड्डन ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट
बीते महीने ससुर खेत में पशुओं के लिए घास काटने गया था. इस दौरान गुड्डन प्रेमी को फोन लगाकर खेत में बुलाया. यहां इन दोनों ने मिलकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. बहु गुड्डन ने अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर ससुर का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Exit mobile version