हिमालय प्रहरी

पिता ने पहले की बेटी की हत्या फिर चिल्ला-चिल्लाकर बताई वजह, बोला- तीन दिन से

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब झूठी शान के खातिर एक पिता ने धारदार हथियार से अपनी बेटी की हत्या कर दी, घटना को अंजाम देकर हत्यारा पिता मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

वहीं कुछ ही देर बाद हत्यारोपी पिता ने मौके पर पहुंचकर मीडिया के कैमरे पर कबूल करते हुए कहा कि प्रेम-प्रसंग के चलते इज्जत की ख़ातिर उसने अपनी बेटी की हत्या को अंजाम दिया है. मीडिया के कमरे पर बोलते हुए कहा कि वह लड़का इस्सोपुर का है उसके नाम का मुझे नहीं पता लेकिन वह फकीरों में से है, हां मैंने हत्या की है और इसमें किसी का कोई रोल नहीं है.

हत्यारे पिता ने कहा मैं बार-बार उसे समझा रहा था पर उसके समझ में नहीं आ रही थी, मैंने उसे कई बार बोला मेरी इज्जत का ख्याल रख मैंने दाढ़ी रख रखी है और तू इस काम को मत कर इंशाल्लाह तेरी शादी भी हो ही जाएगी, मगर उसे मेरी एक बात समझ में नहीं आई, तो क्या करूं, तीन दिन से लगातार लड़के के साथ फोन पर बात कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, मीडिया के कैमरे पर बेटी की हत्या का कबूलनामा करने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया.

पिता ने बेटी की गला रेतकर कर दी वजह
दरसअल, घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा गांव की है जहां पर आज सुबह शाहिद नाम के एक व्यक्ति ने झूठी शान के खातिर अपनी 18 वर्षीय बेटी सहनुमा की गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी क्यूंकि वह पिछले कई सालों से पास ही के गांव इस्सोपुर निवासी एक युवक से प्रेम करती थी. जिसके चलते मृतक युवती लगातार अपने प्रेमी से फोन पर बातें किया करती थी जिसके लिए युवती का पिता बार-बार अपनी इज्जत की दुहाई अपनी बेटी को दिया करता था.

मौके पर पहुंची पुलिस
इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि खाली मौहल्ला नई मंडी क्षेत्र के कूकड़ा में पड़ता है आज सुबह चौकी इंचार्ज कूकड़ा को सूचना प्राप्त हुई की एक पिता द्वारा अपनी बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. इसके संबंध में तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं मृतका के शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु यहां से मोर्चरी भिजवाया.

आवेश में आकर पुलिस ने की हत्या
यहां पर पहुंच कर जब मृतका की मां से बात की गई तो उसने बताया कि मृतका का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी के आवेश में आकर इसके पिता ने आज उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस मौके से सारे एविडेंस कलेक्ट कर रही है. अभी उसका पिता मौके से फरार है लेकिन अति शीघ्र उसकी गिरफ्तारी की जाएगी और उससे भी डिटेल में पूछताछ करके घटना का अनावरण किया जाएगा.

Exit mobile version