जबलपुर में पिता-पुत्र की हत्या कर भागा नाबालिग आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. जबलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस लंबे समय से लापता नाबालिग लड़की की तलाश कर रही थी.
पुलिस ने उसे उत्तराखंड के हरिद्वार से पकड़ा है और उससे पूछताछ कर रही है.
मुकुल ने पुलिस को बताया कि उसने गर्लफ्रेंड के पिता और छोटे भाई की हत्या करने के बाद फर्श पर फैले खून को साफ किया. इसके बाद अगरबत्ती जलाई और लाशों के बगल में प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए. वारदात को अंजाम देने के बाद जब दोनों ट्रेन से भाग रहे थे, तो ट्रेन के टॉयलेट में भी संबंध बनाए. पुलिस आरोपी को लेकर वारदात वाली जगह यानी सिविल लाइन के मिलेनियम कॉलोनी स्थित राजकुमार विश्वकर्मा के घर भी पहुंची. यहां एक बार फिर पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया.
पुलिस ने आरोपी से पूछा कि पैसे खत्म होने के बाद तुम लोग खाना कहां से खाते थे. इस पर आरोपी ने बताया कि ट्रेन मे यात्रियों का बचा हुआ खाना खाते थे. फिर लंगर खाया करते थे. पुलिस ने पूछा कि तुमने राजकुमार विश्वकर्मा और तनिष्क विश्वकर्मा की हत्या क्यों की, इस पर आरोपी बोला कि पूर्व में दर्ज प्रेमिका से रेप के मामले में सजा होने का डर था, इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया.
जानिए पूरा मामला
इसी साल 15 मार्च को जबलपुर के मिलेनियम कॉलोनी में राजकुमार विश्वकर्मा और उनके आठ साल के बेटे तनिष्क की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने वाले राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी और उसका बॉयफ्रेंड मुकुल हैं. दोनों अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. दरअसल, राजकुमार विश्वकर्मा को आरोपी मुकुल और बेटी के बीच के संबंधों को पता चल गया था. बीते साल 5 सितंबर को मृतक राजकुमार ने अपनी नाबालिग बेटी के प्रेमी मुकुल सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में जेल से छूटने के बाद आरोपी मुकुल सिंह प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था.
हालांकि, राजकुमार विश्वकर्मा ने अपनी नाबालिग बेटी को इटारसी में अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया था, लेकिन उसके बावजूद भी वह सोशल मीडिया मोज एप के जरिए प्रेमी मुकुल सिंह के संपर्क में बनी हुई थी. मुकुल सिंह को भी इस बात का भय था कि राजकुमार विश्वकर्मा अपनी नाबालिग बेटी से बयान दिलवाकर पाक्सो एक्ट में उसे सजा दिलवा देंगे. दोनों आरोपियों का इरादा शव को टुकड़े-टुकड़े करके ठिकाने लगाने का था, लेकिन खून देखकर वे डर गए. कत्ल के बाद उन्होंने दोनों शवों को पॉलिथीन में पैक किया. भाई के शव को फ्रिज के अंदर रख दिया. आरोपियों ने घटना के बाद खून साफ किया. घर में अगरबत्ती जलाई, वह इसलिए कि शव से निकलने वाली बदबू आसपास न फैले.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
