
बिहार के भागलपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जिले के सपौर गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में दुल्हन को दूल्हे का चेहरा इस कदर नागवार गुजरा की वह शादी की पहली रात ही उसे छोड़ अपने प्रेमी के पास चली गई. दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही उसके साथ रहने से इंकार कर दिया.
इसके बाद दुल्हन शादी के जोड़े में ही रात को घर से बाहर निकल गई. शादी के जोड़े में ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंची युवती को ब्वॉयफ्रेंड ने अपनाने से इंकार कर दिया. अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ब्वॉयफ्रेंड के इंकार करने पर नाराज दुल्हन ने उसके घर के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे. गांव में पंचायत बुलाई गई, पंचायत ने समझा-बुझाकर लड़की को उसके घर भेजा. हालांकि इस मामले में अफेयर की बात सामने आने के बाद भी घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी दूसरे लड़के से करवा दी थी, जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया.
दुल्हन का प्रेमी नाबालिग
जानकारी के अनुसार, ससुराल से भागी दुल्हन बालिक है, जबकि उसका प्रेमी नाबालिक है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पंचायत बुलाकर फैसला लिया गया. बताया जा रहा है कि लड़की ने शादी से पहले ही इस बारें में अपने घर पर बता दिया था. मगर लड़की के घर वाले लड़की की शादी नाबालिक प्रेमी से करवाने के लिए नहीं माने. लिहाजा लड़की ने यह कदम उठा लिया.
दूल्हे को बताई सारी सच्चाई
शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अफेयर की बात सहित सारी सच्चाई दूल्हे को बताई. शादी की पहली रात ही उसने दूल्हे से कहा कि वह उसे पसंद नहीं है और वह किसी और से प्यार करती है. इसके बाद दुल्हन ने सुहागरात मनाने से इंकार करते हुए शादी के जोड़े में ही घर से निकलकर अपने प्रेमी के यहां जा पहुंची. हालांकि इस मामले में नाबालिक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को साथ रखने से इंकार कर दिया.
दुल्हन ने दूल्हे को बताया पागल
दुल्हन ने बताया कि प्रेमी से उसका अफेयर मोबाइल के जरीए शुरु हुआ था. दोनों की बातचीत शुरु हुई और फिर अफेयर में बदल गई. लड़की ने कहा कि दूल्हे के घर से आने के बाद प्रेमी भी उसे अपनाने से इंकार कर रहा है. वहीं उसका कहना है कि वह दूल्हे का चेहरा भी नहीं देखना चाहती और वो पागल है. वहीं गांव के मुखिया शंकर मंडल ने बताया कि फिलहाल इस मामले में लड़की के घरवालों को बता दिया है और जल्द उसे उसके घर भेज दिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें