हरियाणा के अंबाला में एक 3 साल के मासूम की किडनैपिंग का मामला सामने आया है. किडनैपर नीतीश से बच्चे की मां की मुलाकात ट्रेन में हुई थी, जिसके बाद वो मुलाकात दोस्ती में बदल गई और महिला नीतीश को अपने साथ अपने घर ले गई. वे एक रात साथ भी रुके. इसके बाद अगले दिन सुबह 11 बजे जब महिला नहाने गई तो उसका 3 साल का बेटा कमरे में खेल रहा था, जब भी वापस आई तो उसका बेटा भी गायब मिला.
आरोपी नितेश भी फरार है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी खंगालने पर नीतीश नाम का व्यक्ति उसके 3 साल के बेटे को स्टेशन से ले जाते हुए भी दिखाई दिया है.
दरअसल, ट्रेन में हुई दोस्ती इस हद तक बदल गई कि एक मां ने अपने 3 साल के बच्चे को ही गवा दिया है. मामला अंबाला कैंट का है. बिहार की रहने वाली एक महिला जब अपने मायके कटिहार जा रही थी, तब ट्रेन में उसकी दोस्ती नीतीश नाम के व्यक्ति से हुई. देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद 18 मई को कटिहार से अंबाला वापस आते वक्त महिला नीतीश को अपने साथ अंबाला कैंट अपने निवास स्थान पर ले आई. एक रात वे साथ भी रहे.
अगले दिन सुबह 11 बजे जब महिला नहाने गई तो उसका 3 वर्षीय बेटा प्रिंस खेल रहा था. नहा कर वापिस आने के बाद प्रिंस घर में नहीं था. मौके से नीतीश भी गायब था. महिला ने महेश नगर थाना में न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. प्राथमिक जांच के दौरान एक सीसीटीवी भी सामने आए हैं जिसमें नीतीश नामक व्यक्ति महिला के 3 वर्षीय बेटे को अपने साथ अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. राम पाल एसएचओ, थाना महेशनगर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश कर रही है.जल्द ही बच्चे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें