इंदौर में निजी कंपनी के जनरल मैनेजर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। उसने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दसपत्नी के रसूखदार से संबंध रखने और खत्म करने के लिए धीमा जहर देने का जिक्र भी किया है।
पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट
पुलिस ने उसके हाथ से लिखा सुसाइड नोट जब्त किया है। स्वजन भी बड़ी साजिश का आरोप लगा रहे हैं। लसूड़िया पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी अपने प्रेमी को भाई बताती थी।
पत्नी को ठहराया जिम्मेदार, कहा-धीमे जहर से काला पड़ गया
घटना एमआर-6 महालक्ष्मी नगर (काउंटी पार्क के पास) की है। हितेश पुत्र लक्ष्मण पाल ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। हितेश निजी कंपनी में जनरल मैनेजर था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी नीलू पाल को दोषी बताया है। हितेश ने नीलू की कृष्णा राठौर से दोस्ती बताई और कहा कि उसके कारण उसे धीमा जहर दिया जाने लगा था। इस कारण वह काला पड़ गया था।
तांत्रिक क्रिया भी करने का आरोप
उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया भी की जाती थी। हितेश ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि कृष्णा ने नीलू से लाखों रुपये की कार (कम्पास) भी ले ली थी। नीलू को एक पिस्टल भी दी थी। दो दिन पूर्व ही हितेश को कपड़ों के बीच मिली।
पत्नी और उसके दोस्त को साथ में पकड़ चुका
स्वजन के मुताबिक, मामले की जांच होना चाहिए। हितेश ने परेशान होकर आत्महत्या की है। उसने यह भी कहा कि वह दोनों को वाट्सएप पर चेटिंग और मिलते हुए भी पकड़ चुका था। सुसाइड नोट में रिश्तेदार रानी उदासी का भी नाम लिखा है। उसने माता-पिता, भाई-बहन, सोनू सर, बुआ के बेटे राधेश्याम आदि का धन्यवाद भी किया है, जिन्होंने उसकी मदद की है।
सुसाइड नोट में लिखी जांच की मांग
हितेश ने खुद सुसाइड नोट में जांच करने के बारे में लिखा और कहा कि केस की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। पिस्टल भी बेडरूम में मिल जाएगी। मंदिर में तांत्रिक क्रिया की सामग्री भी मिल जाएगी।
पूछने पर भाई बताती थी, मुझे डराने के लिए पिस्टल दी
मैं हितेश पाल आत्महत्या कर रहा हूं। व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से पता चला कि नीलू और कृष्णा मिलते हैं।नीलू तो कृष्णा राठौर को महंगे उपहार भी देती है।पूछने पर वह कृष्णा को भाई बता देती थी।कुछ दिनों पहले कृष्णा को कार(कम्पास) भी दी थी।इन दोनों ने मुझे पर रानी उदासी(मनासा) से तंत्र क्रिया भी करवाई है।एक साल से धीमा जहर दे रहे थे।मैं सुस्त रहने लगा।मेरा शरीर काला पड़ने लगा।पुलिस प्रशासन चैटिंग खंगाले और पूरा पता कर ले।नीलू मुझे नशीला पदार्थ खिला कर प्रापर्टी नाम करवा रही।इन्वेस्टिगेशन करते वक्त मंदिर से तांत्रिक क्रियाओं की चीजें मिल जाएंगी।कृष्णा राठौर ने मुझे डराने के लिए नीलू को एक पिस्टल दी थी जो मुझे कल(शुक्रवार) कपड़ै जमाते वक्त मिली।मैंने उसे बेडरुम में फर्नीचर के उपर सुरक्षित रख दिया है।जिन्होंने मेरा साथ दिया उनका(सोनू,माता-पिता,भाई-बहन,राधेश्याम) सबको धन्यवाद देना चाहता हूं।बेटा युवराज तू अभी छोटा है।तू अपने दादा-दादी के पास ही रहना।
यह शरीफों की दुनिया नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें