हिमालय प्रहरी

लड़की को रास नहीं आया सरकारी दूल्हा, शादी से पहले बेरोजगार प्रेमी संग भागी; थाने में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

खबर शेयर करें -

प्यार करने वाले डरते नहीं है, जो डरते हैं वो प्यार करते नहीं हैं। यह लाइनें आपने फिल्मों में तो सुनी होगी लेकिन हाल ही बिहार के जमुई में एक प्रेमी जोड़े ने इसे सच भी कर दिखाया। किसी डर और खौफ के बिना लड़की अपनी शादी से एक हफ्ते पहले भागकर प्रेमी के घर चली गई।

जब घर वालों को यह बात पता चली तो वह भी वहां पहुंचे और काफी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

शादी से एक हफ्ते पहले प्रेमी के घर पहुंची लड़की

यह घटना जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के डाढा गांव की है। वर्षा के घरवालों ने सरकारी नौकरी वाले के साथ शादी तय की थी। शादी 11 मार्च को होनी थी। शादी से एक हफ्ते पहले जब लड़की घर में नजर नहीं आई तो परिवार वालों ने बरहट थाने में शिकायत लिखाई।

खोजबीन के बाद पुलिस को खबर मिली की जोड़ा लड़के के घर पर है। पुलिस ने वहां से दोनों को थाने लाने की कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं थे। घर पर ही लंबे समय तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

परिवार वाले हैं नाराज

लड़की के परिजनों ने थाना में बताया कि लड़की के लिए नौकरी पेशा लड़का ढूंढ़ उसकी शादी तय की थी। अगर लड़की उस लड़के से शादी से इंकार करती तो और अच्छा लड़का ढूंढ़ उसकी शादी किसी अच्छे लड़के से करते। वह इस बात से नाराज थे लड़की ने एक सरकारी नौकरी पेशे के लड़के को छोड़कर बेरोजगार लड़के से शादी की और अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। परिवार ने थाना में लड़की को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह टस से मस नहीं हो रही थी।

Exit mobile version