हिमालय प्रहरी

मंडप में बैठी थी प्रेमिका, बस होने ही वाले थे फेरे, प्रेमी ने दूल्हे को किया ऐसा मैसेज कि उड़ गए होश

खबर शेयर करें -

अमरोहा में शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ बड़ा कांड हो गया। शादी के मंडल में फेरों से ठीक पहले दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे को फोन पर धमकी दी। इतना ही नहीं दुल्हन के साथ अपने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी भेज दिए।

उसने कहा कि दुल्हन उसकी प्रेमिका है। अगर उसने शादी की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। मामले में पंचायत भी कराई गई लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर में मामला पुलिस तक पहुंच गया।

मामला अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पास के ही गांव से एक बारात आई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। बारातियों का शानदार स्वागत किया गया। दूल्हा मंडप में बैठा था। इसी बीच उसे एक फोन आया। इसमें धमकी दी गई कि अगर उसने शादी की तो इसका अंजाम बुरा होगा। फोन करने वाले युवक ने दूल्हे से कहा कि जिससे वह शादी करने जा रहा है वो मेरी प्रेमिका है। इसके बाद शादी में बवाल मच गया। दूल्हे ने दुल्हन के परिवार वालों को फोटो और वीडियो दिखा दिए।

दुल्हन के गांव का ही है प्रेमी

दुल्हन के घर वालों ने जब उससे फोटो में दिखाई दे रहे लड़के के बारे में पूछा तो पता चला कि युवक गांव का ही रहने वाला है। इसके बाद शादी को लेकर पंचायत बैठी। लोगों ने दूल्हे को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन दूल्हा शादी के लिए राजी नहीं हुआ है। जब मामले का कोई हल नहीं निकला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष शोकेंद्र बालियान ने बताया कि फोटो व वीडियो दूल्हे को भेजने वाला आरोपी दुल्हन के गांव का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि वह फोटो भेजने वाले लड़के की तलाश कर रही है।

Exit mobile version