हिमालय प्रहरी

अजब-गजब: कार चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, कैमरे में देखकर काट दिया चालान

खबर शेयर करें -

मध्यप्रदेश के सागर जिले से इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का एक अजीब मामला सामने आया है। जिसमें सागर स्मार्ट सिटी के आइटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) ने 2 फरवरी को एक चार पहिया वाहन (एमपी 20 बीए 5521) का हेलमेट न पहनने का ई-चालान काट दिया। इसी प्रकार एक मोटर साइकल सवार को चालान भेजा गया है, जो गाड़ी उसके पास है ही नहीं। यह चालान स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में लगाए गए कैमरों में मॉनीटरिंग कर बनाए जा रहे हैं।

सागर स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर जब-तब सवाल तो खड़े होते ही रहे हैं, हाल ही में स्मार्ट सिटी द्वारा कैमरों के माध्यम से मॉनीटरिंग कर बनाए जा रहे चालानों को लेकर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मॉनीटरिंग करने वाले कर्मचारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कारण बीते दो फरवरी को सुबह एक चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 BA 5521 सागर के परेड मंदिर चौराहे के पास से गुजरा था। उसके खिलाफ यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए जुर्माना लगाया गया है। जबलपुर के कोतवाली मार्ग निवासी हीरेश सोनी पिता सतीष सोनी को चालान भेजा गया है, जिसमें उल्लेख है कि कार चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था, इस कारण उसका 250 रुपए का चालान किया जाता है, जिसे सागर के पुलिस चौकी में जमा कराना है।

जिस मॉडल की मोटर साइकल ही नहीं उसका चालान भेज दिया
स्मार्अ सिटी ने सागर के आदर्श रावत को उनकी मोटर साइकल का चालान भेजा गया है। इसमें फोटो में न उनकी गाड़ी है, न ही उनकी गाड़ी का मॉडल लिखा है न नंबर सही है। उनके पास थाने से फोन भी पहुंचा, जब उन्होंने बताया कि चालान हीरो कंपनी की डीलक्स मॉडल गाड़ी का काटा गया है, जबकि उनके पास हीरो की पैशन गाड़ी है। नंबर की सीरीज में भी अंतर है, किसी दूसरे का चालन मेरे नाम से काट दिया गया, चालान पर जो फोटो लगी है, वह भी मेरी गाड़ी की नहीं है तो सामने से बताया कि आपको चालान भरना ही पड़ेगा। बता दें कि यह कोई एक बार का मामला नहीं है। आदर्श रावत ने बताया कि गाड़ी का नंबर मेरा (M.P-15-ND-4333) ( मेरी हीरो पैशन है) और जिस गाड़ी का मुझे चालान भेजा गया वो गाड़ी डिलक्स दिख रही जिसका नंबर M.P-15-NF-4333 है। पूर्व में चार से छह महीने बाद तक लोगों को चालान भेजे गए थे। लेफ्ट टर्न चालू होने के बावजूद चौराहे पर गुजरने के कारण एक ही व्यक्ति को दो-दो चालान भेजे गए थे।

Exit mobile version