शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झिरी में आज एक युवक ने अपनी ही पत्नी एवं बच्चे को जबरदस्ती रखने का आरोप उसी के गांव के रहने वाले युवक पर लगाया है. पति ने बताया कि वह ग्राम झिरी में ही मजदूरी करता था और उसी दौरान युवक की जान पहचान पत्नी के साथ हुई जिसके बाद पत्नी एवं बच्चे को उसने ही रख रखा है.
जानकारी के अनुसार मुकेश बाथम पुत्र लाल किशन बाथम निवासी ग्राम झिरी थाना पोहरी ने आज एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 23 जनवरी 2023 को दिन के 2 बजे जब वह सब्जी लेने गया था तभी सुगन रजक ने मेरी पत्नी सुमन बाथम व एक बच्चे को घर से कहीं ले गया और उसका आज दिनांक तक पता नहीं चला है. इसकी शिकायत पोहरी थाना में दर्ज कराई है. लेकिन आज दिनांक तक बच्चे एवं पत्नी का कुछ भी मालूम नहीं है. युवक ने बताया कि शुगम रजक दिन में गांव में रहता है और रात में गायब हो जाता है संभवत उसने कहीं बच्चे और पत्नी को छुपा कर रखा है और वह बता नहीं रहा है.
डरा धमका कर रखने का लगाया आरोप
मुकेश बाथम ने बताया कि शुगम रजक ने उसकी पत्नी को डरा धमका कर रखा है वही मुकेश बाथम ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक बार उसे बताया था कि वह पति को जान से मारने की और बच्चे को जान से मारने की धमकी देता है इसी के चलते पत्नी भी कुछ कह नहीं पाती है और उसके इशारे पर चल रही है. एसपी को दिए आवेदन में आज उसने अपनी पत्नी और बच्चे की सलामती की गुहार लगाई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें