हिमालय प्रहरी

सब्जी बेचते-बेचते प्यार, मंदिर में शादी; अब कहानी में आया ट्विस्ट, जानिए पूरा मामला

खबर शेयर करें -

भागलपुर जिले के बबरगंज इलाके में एक युवती और युवक में सब्जी बेचते-बेचते ही प्यार परवान चढ़ गया। दोनों ने जीने मरने की कसम भी खा ली। यही नहीं मंदिर में जाकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग भर दी।

इस बीच घर ले जाने का झांसा देकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।
तीन साल तक सब ठीक चलने के बाद अचानक प्रेमी ने प्रेमिका से संबंध तोड़ लिया और दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी शुरू कर दी। इसी बात की शिकायत लेकर पीड़िता शनिवार को एसएसपी से मिलने पहुंची।

पीड़िता के मुताबिक वे लोग बबरगंज इलाके में एक ही जगह सब्जी की हाट लगाते थे। तीन साल पहले राजा नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। उन लोगों में बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे। पीड़िता के मुताबिक राजा ने उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाना शुरू किया था। यही नहीं एक दिन गोनूधाम मंदिर में राजा ने उसकी मांग में सिंटूर भी डाल दिया था।

जब पीड़िता ने राजा से घर ले जाने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। कहा कि वह बाद में ले जाएगा। उसका आरोप है कि राजा ने दो लाख रुपये भी उससे लिया है। पीड़िता सिटी एसपी अमित रंजन से मिली, उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version