हिमालय प्रहरी

अकेले हो तो किराए पर मिलेगा ‘प्रेमी’, युवक ने शुरू की अनोखी सर्विस

खबर शेयर करें -

मोहब्बत का हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक चल रहा है। लव बर्ड्स इस वक्त एक दूसरे के साथ खूब टाइम बिताते हैं। कपल्स एक-दूसरे के लिए रोमांटिक सरप्राइज का प्लान बनाते हैं, लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जो वैलेंटाइन वीक में बिल्कुल अकेला महसूस करतीं है, लेकिन अब ऐसी सिंगल गर्ल्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके लिए एक गजब का ऑफर आया है। वैलेंटाइन डे पर उनको रेंट पर बॉयफ्रेंड मिल रहा है।

गुरुग्राम के 31 वर्षीय शकुल गुप्ता ने खुद को ‘रेंट पर बॉयफ्रेंड’ के तौर पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अकेलापन महसूस करने वाली लड़कियों के सामने पेश किया है। हालांकि शकुल को इस सर्विस को शुरू किए हुए पांच साल हो गए हैं। उन्होंने पांच साल पहले यह शुरू किया था, जब उन्होंने अकेलापन महसूस किया था। अब टेक एक्सपर्ट शकुल गुप्ता ने वैलेंटाइन डे से ठीक पहले अपने अकेलेपन का इजहार करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी सर्विस के बारे में भी बताया।

हाथों में गुलाब का फूल और “रेंट ऑन बॉयफ्रेंड” बोर्ड पकड़े शकुल गुप्ता ने खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “अकेलापन कम आंका जाता है। मेरा मानना है कि हम अपने अकेलेपन को छुपाते हैं, खासकर वेलेंटाइन डे पर, मैं बाहर से जितना खुश दिखता हूं, अपने दोस्तों को डेट करते देखकर मुझे जलन होती है। “बॉयफ्रेंड ऑन रेंट” बनने से पहले मैं अपनी लाइफ में कभी डेट पर नहीं गया थी! मैंने जिन लड़कियों से पूछा, उन्होंने मुझे केवल “दोस्त” के रूप में देखा।”

शकुल गुप्ता ने इस बारे में भी साफ किया कि उनका इरादा ना तो कमर्शियल हैं और ना ही सेक्सुअल। उन्होंने अपनी सर्विस के बारे में बात की। अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि खुद को किराए पर लेने के पीछे की एकमात्र वजह अकेलेपन से बचना है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं या आपको साथी की ज़रूरत है, तो मुझे किराए पर लेने में कोई शर्म महसूस न करें ताकि मैं आपको आपके जीवन की सबसे अच्छी डेट दे सकूं!”

गुप्ता ने यह भी कहा कि उनकी सेवा वैलेंटाइन डे तक ही सीमित नहीं है। किराए पर एक प्रेमी के रूप में खुद को दिखाने के बाद से वह कई डेट्स पर गए हैं। उन्होंने लिखा, “मैं प्यारी लड़िकयों के साथ 50 से अधिक डेट्स पर रहा हूं, मैं ज्यादातर इंटिमेट डेट्स को पसंद करता हूं, जहां हमारी गहरी बातचीत होती है या फिर मैं उनके लिए खाना पकाता हूं।” उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी करार जवाब देते हुए कहा कि बदले में सिर्फ एक मुस्कान चाहता हूं।”

Exit mobile version