ये तो सभी जानते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार किसी भी उम्र और किसी भी धर्म के लोगों के साथ हो जाता है। एक बार किसी से प्यार पर भी दिल लग जाए तो उसके बिना दुनिया अधुरी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला लखीमपुर खीरी से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला को 24 साल के बाद एक युवक से ऐसा प्यार हुआ कि महिला ने युवक से शादी ही कर ली। हैरानी की बात ये है कि महिला की पहले से पांच बच्चे है। खबर सामने आने के बाद हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

अपने से छोटे उम्र के लड़के से दिल लगाने वाली महिला ने प्रेमी के साथ रहने का मन बना लिया था। महिला और उसके प्रेमी ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का मन बनाया और एक दिन दोनों मंदिर पहुंच गए। मंदिर में महिला ने अपने से छोटी उम्र के प्रेमी संग फेरे लिए। दोनों की शादी की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। महिला और उसके प्रेमी ने अब पुलिस से सुरक्षा मांगी है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि जाति-बिरादरी वाले मारने की धमकी दे रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें