हिमालय प्रहरी

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने समिति के प्रदेशाध्यक्ष लीला पाठक को किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

हरदोई। जिले के भाजपा नेता व पूर्व सांसद रहे स्व. सुरेंद्र पाल पाठक की पत्नी श्रीमती लीला पाठक को सनातन के उत्थान के लिये अस्तित्व में आयी प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने उन्हें अपना महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन के बाद प्रहलाद नगरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। इसी क्रम में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी ने उनके आवास पहुंच कर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को प्रहलाद कुण्ड बना स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में समिति के जिलाध्यक्ष डॉ.अनुज गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष डॉ.अनुज गुप्ता ने श्रीमती लीला पाठक को शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। और अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की। उसके बाद कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार सहित समिति के प्रमुख उद्देश्यों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर मनोज तिवारी, डॉ. रजनीश,सर्वेन्द्र पाल(पप्पी पाल) आदि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version