हिमालय प्रहरी

प्रेमी को हुआ नसों में दर्द तो प्रेमिका ने जहरीली दवा गर्म पानी में घोलकर प्रेमी को दे दी, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव का युवक पड़ोसी उत्तराखंड की युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। एक माह के भीतर ही दोनों में विवाद होने लगा। आरोप है कि प्रेमिका ने युवक को जहरीला पदार्थ दे दिया।

युवक की हालत बिगड़ने लगी तो वह अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर कोतवाली पुलिस को गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित गांव का एक युवक उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के एक गांव की युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पड़ोसी गांव हरियावाला में रहता था। युवक को नसों के ब्लॉक हो जाने की बीमारी है। करीब एक माह पूर्व कैंसर से प्रेमिका के पति की मौत हो जाने पर युवक ने प्रेमिका से विवाह कर लिया था। प्रेमिका ने रविवार की सुबह नसों के दर्द से तड़प रहे युवक को जहरीली दवा गर्म पानी में घोलकर दे दी। युवक की हालत बिगड़ने पर वह किसी तरह अपने गांव लौटा और परिजनों को जानकारी दी कि उसे जहर दे दिया गया है। परिजनों ने तत्काल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Exit mobile version