हिमालय प्रहरी

प्रेग्नेंट मां ने 3 बेटियों के साथ किया सुसाइडः कुएं में झांककर देखा तो मचा हड़कंप, पूरा मामला है शॉकिंग

खबर शेयर करें -

राजस्थान के टोंक जिले से खौफनाक मंजर सामने आया हैं। टोंक जिले के पीपलू थाना इलाके में स्थित लाक गांव में बैरवा की ढाणी में स्थित एक कुएं से जब पानी की जगह लाशें निकलने लगी तो गांव वालों की भीड़ लग गई।

देखते ही देखते गांव के अन्य लोग आ गए, पुलिस आ गई, प्रशासनिक अधिकारी आ गए। लाशों को बाहर निकाला तो पता चला कि तीन बेटियों और गर्भवती मां हैं। मां भी लगभग पूरे समय की गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह सामूहिक सुसाइड़ का केस है और परिवार की कलह के कारण ही ऐसा कदम उठाया गया हैं। वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।

प्रेग्नेंट मां ने अपनी 3 बेटियों के साथ की जीवनलीला समाप्त

टोंक पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली तीस साल की नानी देवी गुर्जर का शव मिला है कुएं से। उसके साथ ही उसकी चार साल की बेटी अनुष्का, ढाई साल की बेटी अन्नू और एक साल की बेटी मान्या का शव भी मिला हैं बताया जा रहा है कि नानी देवी गुर्जर फिर से गर्भवती भी थी। पति मुकेश गुर्जर से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

दोपहर को घर से बेटियों के साथ निकली, रात में आई

पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर मां अपनी बेटियों को लेकर घर से निकल गई थी। रात करीब नौ बजे उनकी लाशें गांव के बाहर बने कुएं से बरामद की गई। कुएं के नजदीक से गुजरे किसी व्यकित ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। परिवार में काफी समय से कलह चल रही थी।

एक ही परिवार में हुई दो बहनों की शादी

पुलिस ने बताया कि नानी देवी और उसकी बहन की शादी एक ही घर में दो भाईयों के साथ हुई थी। फिलहाल सभी के शवों को मॉर्चरी में रखवाया गया है, जहां आज उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। इस पूरे मार्मिक केस में पुलिस परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।.

Exit mobile version