हिमालय प्रहरी

सामने आई ज्योति मौर्य और आलोक के झगड़े की असली वजह, लग्जरी कार से कोर्ट तक की पूरी कहानी

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस ऑफिसर ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस केस में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

बता दें कि दोनों ने एक दूसरे पर केस भी दर्ज कराया है. तो वहीं ज्योति मौर्य के तलाक का केस दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंच गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति मौर्य ने अपनी अर्जी में इस बात भी खुलासा किया है कि उनकी और आलोक की शादीशुदा जिंदगी में भयंकर तूफान कब, कैसे और क्यों आया. उन्होंने अपने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

दावा किया जा रहा है कि ज्योति मौर्य ने कोर्ट में दिए अपनी याचिका में बताया है कि पति आलोक और ससुराल वालों ने उन पर फॉर्च्यूनर कार देने के लिए दबाव बना रहे थे. इस फॉर्च्यूनर कार का विवाद देखते ही देखते काफी आगे बढ़ गया और दोनों की बीच दूरियां आने लगी. ज्योति की मानें तो इस बात को लेकर ससुराल वालों ने अत्याचार करना शुरू कर दिया, जो लगातार बढ़ता ही चला गया.

फॉर्च्यूनर कार की डिमांड का लगाया आरोप

लंबे समय से चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि 2010 में ज्योति और आलोक मौर्य की शादी हुई थी. आजमगढ़ के रहने वाले आलोक सफाईकर्मी हैं. 2015 में ज्योति का चयन पीसीएस सेव में हुआ था. फिर ज्योति प्रयागराज के पति और बच्चों के साथ रहने लगी. कुछ साल पहले दोनों के बीच अनबन होने लगी. फिर ज्योति ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया. इस बीच आलोक ने आरोप लगाया कि ज्योति का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ रिलेशन है. सोशल मीडिया पर भी इस केस की काफी चर्चा हुई थी.

Exit mobile version