हिमालय प्रहरी

टीवी पर सीरियल देखती थी बीवी, पति ने किया मना और फिर दाग दी दनादन गोलियां..

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश: रामपुर जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्वार थाना क्षेत्र के समोदिया गांव में शराब के नशे में धुत एक पति ने विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर पत्नी को गोली मार दी।

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने महिला को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के दाएं हाथ में गोली लगने से फ्रैक्चर होने की बात डॉक्टर ने बताई है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ‘थाना स्वार में समोदिया गांव पड़ता है। यह वहां की घटना थी। यहां श्यामलाल अपने घर पर आया। उसकी पत्नी घर पर ही थी। सीरियल देख रही थी। सीरियल बंद करने को लेकर उन दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद पति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। इससे महिला का हाथ बुरी तरह से डैमेज हो गया। श्याम लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बंदूक बरामद कर ली है। उसे जेल भेज दिया है। महिला खतरे से बाहर है। उसके बेटे ने एफआईआर दर्ज कराई है।

Exit mobile version