
दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर इलाके में एक होटल में पति ने पत्नी का हाथ काट दिया. जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया.
खुद को पति-पत्नी बताकर न्यू मयूर होटल में कमरा बुक कराया था। शुक्रवार को दोनों ने अपने कमरे में खाने का ऑर्डर किया। आरोपित पति ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश कर दिया फिर उसके बाद चाकू से उसका हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर होटल के स्टाफ ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी और युवती को नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर ऑपरेशन कर महिला के कटे हाथ को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
घटना को अंजाम देकर आरोपित पति फरार हो गया है। फिलहाल घटना के पीछे क्या वजह रही है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें