हिमालय प्रहरी

युवक को सोशल मीडिया में अनजान युवती से दोस्ती करना पड़ा महंगा, लूट गई बाइक

खबर शेयर करें -


काशीपुर: मुरादाबाद के एक युवक को सोशल मीडिया में अनजान युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवती द्वारा युवक को विश्वास में लेकर काशीपुर के सुनसान स्थान पर बुलाया। जब युवक युवती द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचा तो कुछ देर बाद वहां पर तीन युवकों ने उसकी बाइक लूट ली । युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें- बिन्दुखत्ता स्थित वाटर पार्क में लालकुआं की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

प्राप्त समाचार के अनुसार मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी मो0 इकराम पुत्र अलीमुद्​दीन ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को शेयर चैट एप पर एक युवती का नंबर मिला। जिस पर युवक की व्हाट्सएप के जरिए लंबी बातचीत होने लगी। दोनों के बीच पहले दोस्ती फिर प्यार का इकरार हो गया। युवती के झांसे में पूरी तरह आ चुके युवक द्वारा कई बार उसे पैसे भी भेजे गए। पिछले दिनों युवती ने युवक से मिलने को कहा। जिसके बाद मंगलवार को युवक इकराम अपने तहेरे भाई आजम के साथ काशीपुर आ पहुंचा। इस दौरान युवती ने व्हाट्सएप चैट में उसे आइजीएल कंपनी के पास एक सुनसान जगह में बुलाया। जिसके बाद वहां बाइक से तीन युवक पहुंचे और उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद युवक ने व्हाट्सएप पर युवती को मैसेज भेजा लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। ठगी का अहसास होने पर युवक ने गुरुवार को आइटीआइ थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Exit mobile version