हिमालय प्रहरी

दो लड़कियों से इश्‍क लड़ाना युवक को पड़ा भारी, एक से शादी करने को हुआ तैयार, दूसरी ने ऐसे कर दिया जीना मुहाल

खबर शेयर करें -

गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मोहल्ले की दो लड़कियों को शादी का झांसा देकर प्रेम किया। दोनों लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया तो आनाकानी करने लगा। मामला थाने पहुंचा तो एक लड़की से शादी करने को तैयार हुआ, जिसके बाद दूसरी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस ने पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

युवक का मोहल्ले की रहने वाली दो युवतियों से प्रेम-संबंध था। आरोप है कि दोनों से उसकी बातचीत होती थी और उन्हें शादी करने का भरोसा भी दिया था। परिवार के लोगों ने एक युवती से शादी तय कर दी। जानकारी होने पर दूसरी युवती उसके घर पहुंच गई और शादी करने का दबाव बनाने लगी।

बात न मानने पर अपने साथ लेकर गोरखनाथ थाने पहुंची। दिवसाधिकारी ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि दोनों में एक युवती से उसका पहले प्रेम संबंध था। लेकिन कुछ समय पहले से वह उससे दूरी बनाने लगी थी। इसी बीच उसकी दोस्ती दूसरी लड़की से हो गई।

इसकी जानकारी होने पर पहली वाली युवती उसके घर पर पहुंच गई। उसने उसके साथ अपनी तस्वीरें घरवालों को दिखाईं तो घरवाले शादी को तैयार हो गए। इसकी भनक लगते ही दूसरी युवती भी घर पहुंच गई। फिर दोनों उसे लेकर थाने आ गईं। थाने में पुलिस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

युवक का कहना था कि वह दूसरी युवती से ही शादी करेगा। उसकी बात सुनने के बाद पहली युवती ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गोरखनाथ थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version