हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का जन्मदिन आज उनके शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा एक ‘त्योहार’ के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
समाज सेवा के जरिए बनाई अलग पहचान
शिवम द्विवेदी लगातार जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक उत्थान के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। उनकी इसी लोकप्रियता, मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उनके चाहने वाले और कार्यकर्ताओं ने इस खास दिन को बेहद भव्य बनाया। इस अवसर पर उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें बुके, माला व मिठाई खिलाकर दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर समिति की ओर से विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यों का भी आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता की गई। शिवम द्विवेदी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यही प्यार और स्नेह उन्हें सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
शुभचिंतकों और वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई:
इस पावन अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों और क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिधियों ने शिवम द्विवेदी जी को बधाई संदेश भेजे। बधाई देने वालों ने कहा, “शिवम द्विवेदी जी ने अत्यंत कम आयु में समाज सेवा की जो मिसाल पेश की है, वह वंदनीय है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि वे इसी प्रकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करते रहें।”
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर समिति की ओर से विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यों का भी आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता की गई। शिवम द्विवेदी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यही प्यार और स्नेह उन्हें सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें