
हरदोई:
वन महोत्सव एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रहलाद नगरी जनकल्याण समिति की ओर से स्थानीय सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में एक विशेष पौध भंडारा का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना है।
पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील
समिति के पदाधिकारियों ने शहर के सभी सम्मानित नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ‘एक पौधा अपनी मां के नाम’ अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें