पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने तकरीबन हर वाहन मालिक के माथे पर बल ला दिया है। वहीं वाहन निर्माता कंपनियां भी ऐसी कारों को बाजार में उतारने में जुट गई हैं जो एडवांस फीचर्स के साथ ही बेहतर माइलेज़ भी दें। यूं तो इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी सबसे बेहतर माइलेज वाली कारों के लिए मशहूर है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी 7-सीटर कार से रूबरू कराएंगे, जिसका माइलेज आपको हैरान कर देगा।
स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी Volvo ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कार T8 Twin Inscription को पेश किया था। आमतौर पर माइलेज के मामले में डीजल कारों का ही बोलबाला रहा है, लेकिन जब से हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल कारों में किया जाने लगा है, तब से पेट्रोल कारें भी शानदार माइलेज दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वोल्वो की ये कार 46 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। तो आइये जानते हैं इस कार के बारे में
ये एक 7 सीटर कार है और इसका XC90 T8 Twin Inscription वेरिएंट कुल 9 रंगों में उपलब्ध है। जिसमें आइस व्हाइट, इलेक्ट्रिक सिल्वर मैटेलिक, सेवाइल ग्रे मैटेलिक, ऑनिक्स ब्लैक, ट्वाइलाइट ब्रोंज मैटेलिक, ब्राइट सिल्वर मैटेलिक, क्रिस्टल व्हाइट पर्ल मैटेलिक, ऑसिमम ग्रे मैटेलिक और लिमोजिन सैंड मैटेलिक शामिल हैं।
कंपनी ने इस कार में 2.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है जो कि 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। ये इंजन 400Hp की दमदार पावर और 640Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। चूकिं ये एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कार है, तो इसमें इंजन के साथ ही एक इलेक्ट्रिक मोटर को भी शामिल किया गया है। जो कि कार को पावर देता है और इससे ईंधन की बचत होती है, जिसके परिणामस्वरूप आपको इतना बेहतर माइलेज मिलता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें