उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक चार साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने बच्ची के मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. आरोपी महिला की अपने पति से अनबन चल रही है. आरोप है कि इसी के चलते उसने अपनी मासूम बेटी का गला घोंट दिया.
पूरा मामला बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव नथा गोटिया की है. यहां दामोदर 5 साल पहले अलीगंज क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी शिवकुमार की पुत्री कमलेश से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया. जिसके बाद कमलेश अपने पिता शिवकुमार के पास चली गई, जहां उसने पुत्री प्रियंका को जन्म दिया. दामोदर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. इधर, सोमवार को कमलेश अपनी बेटी को लेकर ससुराल नथा गोटिया आ गई.
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में मासूम बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद हंगामा मच गया. कमलेश और उसकी सास ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया. सूचना पर मायके वाले पहुंच गए. दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया. माना जा रहा है कि बच्ची गले में धागे पहने थी, उसी से गला घोंटा गया.
पुलिस ने कमलेश को जब पूछताछ के लिए थाने बुलाया, तो वह वहां बार-बार बेहोश होने का नाटक करने लगी, जैसे-तैसे पुलिस ने अपनी पूछताछ जारी रखी कुछ समय बाद जब वह टूट गई तो उसने बताया, कि मायके में उसकी दो छोटी बहनें रीना और प्रिया ही उसकी बेटी का पूरा ख्याल रखती थी पर कुछ समय पहले दोनों की शादी होने के बाद बच्ची कमलेश को बोझ लगने लगी।
तब उसके दिमाग में आया कि वह अपनी बेटी को रास्ते से भी हटा दें और अपने ससुराल वालों को भी फंसा दे यह योजना लेकर वह ससुराल आई और मंगलवार को मौका देख कर प्रियंका के गले में बंदे धागे से ही उसका गला घोट दिया और फिर कुछ समय बाद सोने से जागने का नाटक करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें