हिमालय प्रहरी

पत्नी की कुछ हरकतों पर शक के चलते पति ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम की हर कोई रह गया दंग

खबर शेयर करें -

 

  • कांसेप्ट फोटो

चंडीगढ़ :  गुरूग्राम में अपनी पत्नी की वीभत्स हत्या करने वाले आरोपी को हरियाणा की पुलिस ने बिहार जाकर अरेस्ट किया तो पता चला कि वह अपनी पत्नी की कुछ हरकतों पर शक करता था और उसी के चलते वह हत्या करके भाग गया था। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

गुरूग्राम पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया ‎कि मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले के गोपालपुर गांव का रहने वाला धर्मेंद्र अपनी बीवी अनुपमा के साथ किराए के एक मकान में रह रहा था। यहीं से 19 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नवादा गांव में एक युवक अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव के पास ही खून से सना सिलबट्टा पड़ा देखा तो कूच-कूचकर हत्या का मामला समझते देर नहीं लगी।

जब पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से बात की तो पता चला कि दोनों के बीच किसी न किसी बात पर अक्सर झगड़ा होता था। धर्मेन्द्र अपनी बीवी की कुछ हरकतों से परेशान रहता था और जब वह टोकता था तो वह झगड़ा करने लगती थी। बताया जा रहा था कि वह अपनी बीवी के चरित्र पर शक करता था और उसी के कारण सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी।

आपको बता दें ‎कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को बिहार के नालंदा से अरेस्ट ‎किया है तो उसने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। धर्मेंद्र को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश ‎किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version