हिमालय प्रहरी

जेल में बंद सिद्धू मूसे वाले मर्डर केस के आरोपियों में हुए खूनी संघर्ष में दो गैंगेस्टर की मौत

खबर शेयर करें -

जेल में बंद सिद्धूमूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों में आपस में हुए खूनी संघर्ष के दौरान दो गैंगस्टर की मौत हो गई जबकि  गंभीर रूप से एक घायल  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 3 बजे तरन तारन स्थित गोइंदवाल की केंद्रीय जेल में बंद सिद्दू मूसे वाला मामले के आरोपी आपस में भिड़ गए जेल में हुई गैंगवार में पुलिस विभाग में जबरदस्त हड़कंप मच गया इस दौरान कई आरोपियों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जो सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी थे।

डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई बठिंडा निवासी केशव सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है। जेल में हुई गैंगवार के दौरान दो लोगों की मौत के बाद जेल पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया है।

Exit mobile version