हिमालय प्रहरी

पंतनगर में अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटी कार

खबर शेयर करें -

 

पंतनगर : बागेश्वर से लौट रहे व्यक्ति के वाहन को अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर रोककर उससे  कार लूट कर ले गये। बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र प्रताप ने बताया कि वह शनिवार को अपने दोस्त और उसकी पत्नी को छोड़ने के लिए कार से बागेश्वर गया हुआ था। शाम को वह वापस बरेली के वापस आने लगा। रात साढ़े 10 बजे के आसपास वह पंतनगर, नगला में पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी कार पार्क की और आराम करने लगा। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने उसे तमंचे के बल पर कार से बाहर खिंच लिया और पास में ही एक पेड़ पर बांध दिया। इसके बाद बदमाश उसकी कार लेकर फरार हो गए। बाद में कुछ लोगों को वह पेड़ से बंधे दिखे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा पंतनगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही पीड़ित महेंद्र प्रताप के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तीन बदमाशों में से दो के पास तमंचा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े 👉 हॉस्टल में 10वीं कक्षा की छात्रा के बाथरूम में पहुंचे वार्डेन के साथ जो हुआ जानकर रह गया हर कोई दंग
पुलिस के मुताबिक देर रात महेंद्र प्रताप से हुई लूट के दौरान बदमाशों ने उसे तमंचे की नोक पर कार के पीछली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद वह कार स्वामी महेंद्र प्रताप को साथ लेकर कार लूटकर पुलभटटा तक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके बीच कुछ बात हुई और फिर वह वापस पंतनगर की ओर लौट आए। यहां पहुंचने पर उन्होंने महेंद्र प्रताप को नगला में जंगल के पास ले गए और एक पेड़ पर बांधकर कार लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़े 👉 महिला को पति से संबंध बनाने की मांग करना पड़ गया भारी, पति बन गया है ब्रह्मचारी
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस बरेली रोड, लालकुआं, शांतिपुरी, पंतनगर, नगला, किच्छा, रुद्रपुर, पुलभटटा में हाइवे पर जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

 

Exit mobile version