उत्तराखंड : पति ने पत्नी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियों बना किये वायरल, पत्नी ने पी लिया जहरीला पदार्थ

खबर शेयर करें -

काशीपुर,  जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

थाना कुंडा पुलिस को सौंपी तहरीर में थाना कुंडा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह मुरादाबाद स्थित देहरी गांव निवासी राजू कुमार के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि कंचन का पति राजू व ससुराली उनकी पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इससे वह परेशान रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले ही प्रयास में आयुष्मान ने हासिल की 1688वीं रैंक: नीट-यूजी में 646 अंक पाकर चमकाया नाम, अब एम्स पर है नजर

यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय उसके पति ने पुत्री के आपत्तिजनक फोटो व वीडियों बना वायरल कर दिये। जिससे क्षुब्ध होकर उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर थी। सोमवार रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजू कुमार निवासी देहरी गांव को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर चट्टान खिसकने से रास्ता बंद: धारचूला में फंसा चौथा दल, ठाड़ीगाड़ पुल क्षतिग्रस्त होने से दारमा और व्यास घाटी का संपर्क टूटा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की कवायद तेज: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 3 संभावित स्थलों का तकनीकी परीक्षण शुरू, बेलबाबा सबसे मजबूत दावेदार