हिमालय प्रहरी

वीडियो : भारत बनाम श्रीलंका वनडे लाइव मैच में हुआ दर्दनाक हादसा, स्ट्रेचर से ले जाए गए 2 श्रीलंकाई खिलाड़ी

खबर शेयर करें -

भारत और श्रीलंका के बीच टीम इंडिया की बैटिंग के 43वें ओवर की पांचवी गेंद पर एक दर्दनाक नजारा देखने को मिला। चमिका करुणारत्ने के ओवरी की पांचवी गेंद पर विराट कोहली शानदार चौका जड़कर 99 रनों पर पहुंचे लेकिन, इससे भी महत्वपूर्ण और चिंताजनक बात यह रही कि डीप स्क्वायर लेग और डीप मिड विकेट दोनों क्षेत्र के फील्डर आपस में टकराकर जमीन पर गिर पड़े। वांडरसे और एशेन बंडारा के बीच काफी खतरनाक टक्कर हुई जिसने दोनों खिलाड़ियों को स्ट्रेचर पर ला दिया।

दोनों खिलाड़ी एकसाथ गेंद को रोकने के लिए जाते हैं, एक फिसलने वाली चुनौती के साथ जिसे आमतौर पर फुटबॉल में देखा जाता है यहां पर भी देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी गेंद को पकड़ने के लिए स्लाइड मारते हैं और एकसाथ ही फिसल जाते हैं गेंद चौके के लिए चली जाती है लेकिन, दर्द से कराहते ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर ही धराशाई हो जाते हैं।

श्रीलंकाई फिजियो पलक झपकते ही मैदान पर आते हैं और दोनों खिलाड़ियों की जांच करते हैं। दोनों खिलाड़ियों को स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया जाता है। बंडारा का घुटना वांडरसे के पेट में जा घुसा था पहली बार देखने में ये काफी ज्यादा दर्दनाक वाक्या लगता है। भीड़ के बीच चिंतित चेहरे, भारतीय खेमा, श्रीलंकाई खेमा, अंपायर यह सब करीब से देखने के लिए इक्ट्ठा हो जाते हैं।

भारतीय कैंप के मेडिकल स्टाफ को भी फील्डरों की मदद के लिए दौड़ते देखा जाता है। बंडारा को स्ट्रेच करके मैदान के बाहर ले जाया गया वहीं वांडरसे दर्द से छटपटाते हुए नजर आए। बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Exit mobile version